9 दिसंबर 2023 को प्रयागराज में राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ द्वारा सर्व कलचुरी समाज जनों का सम्मलेन आयोजित किया गया। जायसवाल धर्मशाला कटघर प्रयागराज में कलचुरी समाज जनों की बैठक संपन्न हुईं। सहस्त्रबाहु भगवान अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर श्रीमती अर्चना जायसवाल राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ, एड.टी.एन.जायसवाल आयोजक प्रयागराज के साथ शिवचरण हाडा जयपुर, राकेश राय म.प्र. अध्यक्ष, किशोर राय म.प्र.कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश राय उज्जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया, बैठक के पश्चात देश के नामी कलचुरी कवियों द्वारा काव्यपाठ किया गया।
कवि सम्मेलन का संयोजन एवं मंच संचालन राष्ट्रीय युवा कवि श्री सुजीत जायसवाल कौशांबी प्रदेशाध्यक्ष उ.प्र.कलचुरि कवि परिषद, द्वारा किया गया, सूत्रधार. सुरेश जायसवाल सीहोर, अध्यक्षता -वरिष्ठ ग़ज़लकार श्री विनय जायसवाल सागर वरेली उ.प्र, द्वारा की गयी, विशिष्ट अतिथि -गीतकार-श्री वृंदावन राय सरल सागर थे, कवि सम्मेलन में कवयित्री श्री मती सीमा शिवहरे -भोपाल, कवयित्री सुश्री अपर्णा जायसवाल सिद्धार्थ नगर, गीतकार -श्री सुनील कुमार जायसवाल जगदलवी रायपुर छत्तीसगढ़, गीतकार -श्री ओमकार दास जायसवाल, भिलाई, ओज कवि -श्री राजेश जायसवाल -पिपरिया, गज़लकार -श्री अजय जायसवाल -अनहद-अमेठी उ.प्र., गीतकार -श्री गोपाल जायसवाल -मनहर-इंदौर, अनिल मानव कौशाम्बी शायर एवं ग़ज़लकार, अर्चना जायसवाल (प्रयागराज) शायरा एवं कवयित्री ने काव्यपाठ किया
कार्यक्रम में श्रीमती अर्चना जायसवाल राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ, एड़ टी.एन. जायसवाल प्रयागराज, शिवचरण हाडा जयपुर, राकेश राय म.प्र. अध्यक्ष, किशोर राय म.प्र.कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश राय उज्जैन, के. के. जायसवाल गाजियाबाद, गन्नी चौकसे, इन्दौर, पंकज राज मेवाड़ा पाली, सतीश कुमार राय दमोह, डॉ. लक्ष्मी निवास कलवार असम, प्रो. दीपक कुमार सिंह प्रयागराज, श्री किशोर भगत दिल्ली, संजय शिवहरे, ग्वालियर, सोम साहू, आगरा एवं देश क़े प्रतिष्ठित कलचुरी समाज जन उपस्थित थे।