भोपाल / विधानसभा चुनाव से तीन महीने पहले कांग्रेस को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। रीक्षा के कद्दावर नेता पूर्व विधायक अभय मिश्रा व उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम मिश्रा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली। दोनों की घर वापसी हुई है, क्योंकि दोनों पहले भाजपा में ही थे। भाजपा नेता पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल से टकराहट के चलते दोनों कोस में चले गए थे। प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में अभय, नीलम मिश्रा को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मिश्रा के साथ समर्थक जिपं सदस्य सुंदरिया आदिवासी,भोले तिवारी ,जनपद उपाध्यक्ष मिश्रीलाल तिवारी,राजेन्द सिह ने भी भाजपा ज्वाइन की। दूसरी ओर डिंडौरी, शहपुरा, तेन्दूखेडा, गोटेगाव विधानसभा के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। इसमें गोटिया कोल महासंघ, यूथ कांग्रेस पदाधिकारी, गोंडवाना पार्टी के पदाधिकारी, आदिवासी एकता संगठन के लोग भी शामिल थे।
भाजपा में अभय- मिश्रा की वापसी