पूर्व दस्यु मोहर सिंह नहीं रहे

पूर्व दस्यु मोहर सिंह नहीं रहे..



भिंड। मेहगांव के वयोवृद्ध पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व दस्यु सम्राट मोहर सिंह गुर्जर का आज सुबह 9 बजे निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 92 साल की उम्र में उनके निधन से गांव में शोक व्याप्त है। 1960-70 के दशक में चंबल के बीहड़ों में मोहर सिंह की तूती बोली करता थी। मोहर सिंह देश के सबसे बड़े दस्यु सरगना थे। उनकी गैंग में 500 से ज्यादा मेंबर रहे। 


एक नजर में पूर्व दस्यु सम्राट का जीवननामा: 
- पूर्व दस्यु सम्राट मोहर सिंह गुर्जर के जीवन पर नजर डाली जाये तो 1960-70 में चंबल अंचल के बीहड़ों में उनकी तूती बोली करती थी। मोहर सिंह के पास सबसे बड़ी डकैतों की टोली थी। पार्टो में बंटकर यह वारदातों को अंजाम देते थे।
- पूर्व दस्यु सम्राट पर 60 के दशक में 2 लाख का ईनाम भी घोषित था।
- मोहर सिंह की गैंग में 500 से ज्यादा गिरोह के सदस्य थे 
- पुलिस रिकॉर्ड में 315 अपराध दर्ज थे। 
- 150 से ज्यादा हत्या करने के अपराध इनके खाते में शामिल थे।
- लोकनायक जयप्रकाश के सामने पूर्व दस्यु सम्राट मोहर सिंह ने आत्मसमर्पण किया था। बताया जाता है कि मोहर सिंह ने हालातों के चलते बीहड़ की ओर रूख किया था। जिसके बाद उनकी तूती पूरे देश में बोला करती थी। 
- आत्मसमर्पण के बाद मोहर सिंह राजनीति और समाजसेवा से जुड़ गये थे। 
- मोहर सिंह के खाते में समाजसेवा में भी अग्रणी रहने का क्रेडिट जुड़ गया था। उन्होंने एक साथ एक सैकड़ा से अधिक गरीब कन्याओं के विवाह करा पूरे देश में सुर्खियों बंटोरी थी। पूर्व दस्यु सम्राट इसके बाद भी नहीं रूके और मानव सेवा के काम लगातार आगे भी करते गये।
- मोहर सिंह ने इसके बाद राजनीति में भी हाथ आजमाया। समाजसेवा में अग्रणी रहने के चलते वह मेहगांव के नगर पंचायत अध्यक्ष भी बने।
- 92 साल के अपने जीवन में तमाम रूप देखने के बाद मंगलवार सुबह 9 बजे मोहर सिंह ने अंतिम सास ली। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे।