BJP विधायक संजय पाठक की खदानें सील, ऑपरेशन लोटस का बदला
भोपाल। सोमवार 2 मार्च की सुबह से बुधवार 4 मार्च की सुबह तक 48 घंटे चले ऑपरेशन लोटस की विफलता के बाद अब बदले की कार्रवाई शुरू हो गई है। सबसे पहला हमला भाजपा विधायक संजय पाठक पर हुआ है। मूल रूप से खदान कारोबारी संजय पाठक की कई खदानों को सील कर दिया गया है।
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है परंतु प्राथमिक सूचना आई है कि मैसर्स निर्मला मिनरल्स के नाम से स्वीकृत खदानों को बंद किया गया है। अब तक कुल 6 खदानें बंद कराने की खबर है। सिहोरा तहसील में संजय पाठक की आयरन की खदानें हैं। संजय पाठक मूल रूप से यह खदान कारोबारी है। कहा तो यह भी जाता है कि संजय पाठक केवल अपने खदान कारोबार को बचाने के लिए राजनीति करते हैं। शिवराज सिंह शासनकाल में भी संजय पाठक की खदानों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी उसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने लिया है संजय पाठक का नाम।