झोलाछाप डाक्टरो पर अंकुश लगाए C M O सहाब: सुरेन्द जायसवाल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  ने फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए सीएमओडा.वर्मा जी को ज्ञापन दिया। 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे शहर में बढ़ रहे  झोलाछाप डॉक्टरों पर अंकुश लगाने के लिए सीएमओ साहब को ज्ञापन दिया। शहर में आए दिन झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा शहर की जनता की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही है। कि लोग झोलाछाप डॉक्टरों के चंगुल में फंसकर दम तोड़ रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने झोलाछाप डॉक्टरों पर अंकुश  लगाने के लिए  आज सीएमओ साहब को ज्ञापन दिया। और कहा कि शहर में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा संचालित  क्लिनिको को बंद कराया जाए। ताकि शहर की जनता अकारण झोलाछाप डॉक्टरों के हाथो काल के गाल में ना जाए। यह जानकारी। जिला उपाध्यक्ष। श्री कृष्णा अप्पा ने दी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुरेन्द जायसवाल नितिन शास्त्री श्री कृष्ण अप्पा। नीरज कुशवाह धनीराम कुशवाहा। रामसुन्दर राजकुमार कुशवाहा। प्रीतम बघेल। इमरान राईन। आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।