सपाक्स (सामान्य,पिछड़ा,एवं अल्प संख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था एवं सपाक्स समाज कल्याण संस्था द्वारा साईकल रैली सम्पन

*सपाक्स (सामान्य,पिछड़ा,एवं अल्प संख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था एवं सपाक्स समाज कल्याण संस्था द्वारा बृहद साइकल रैली का आयोजन दिनांक  5 जनवरी को विवेकानंद पार्क कालेज चौराहा रीवा से सुबह 10 बजे से*



    उक्त आशय की जानकारी इं देवेन्द्र सिंह जिला अध्यक्ष  सपाक्स ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि जिले के अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ सपाक्स संगठन के पदाधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार रीवा में सपाक्स एवं सपाक्स समाज कल्याण संस्था द्वारा  विभिन्न मुद्दों को लेकर जन जागरूकता साइकल/बाइक रैली का आयोजन किया गया |
,सायकल रैली विवेकानंद पार्क कालेज  चौराहा से 11बजे प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय, जयस्तम्भ चौक, पद्मधर पार्क, प्रकाश चौराहा, अस्पताल चौराहा, धोबिया टंकी, पीटीएस चौराहा,नया बस स्टैंड, पी स्कूल, सिरमौर चौराहा, अमहिया,, स्वागत भवन के सामने से शिल्पी प्लाजा ए-बी ब्लाक के सामने से विवेकानंद पार्क में समाप्त हुई।समापन के पूर्व विभिन्न वक्ताओं एवं पदाधिकारियो द्वारा विचार व्यक्त किया गया। वक्ताओं में प्रमुख रूप से सपाक्स समाज के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर के एल साहू सपाक्स कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ के एस तोमर सपाक्स जिला अध्यक्ष इंजीनियर देवेंद्र सिंह तथा आभार  सपाक्स के जिला सचिव बृज किशोर तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया|
रैली का मुख्य उद्देश्य आरक्षण आर्थिक आधार पर हो एवं गरीब निर्धन को दिया जाए, आरक्षण का लाभ सिर्फ एक बार,एससी एसटी में ओबीसी की भांति क्रीमी लेयर लागू हो, पदोन्नति मे आरक्षण समाप्त हो, पुरानी पेंशन(OPS) बहाल हो,सपाक्स वर्ग के युवाओं एवं छात्रों को समानता के आधार पर फीस, स्कालरशिप में छूट प्रदान की जाए,नौकरी के लिए न्यूनतम बेंच मार्क तय किया जाए, एट्रोसिटी एक्ट काला कानून अमेंडमेंट बिल समाप्त हो एवं इसका दुरुपयोग बंद हो, एक देश एक झंडा एक कानून बने, जनसंख्या नियंत्रण कानून बने, महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प एवं उनके उत्पीड़न के  विरूद्ध कठोर कानून बनाया जाये, नशामुक्त समाज का संकल्प, संविदा पद्धति समाप्त हो एवं नियमित पदस्थापना में नौकरी दी जाए, के साथ ही लोगों से हेल्थ इज वेल्थ के लिए एवं पर्यावरण संतुलन के लिए साइकल चलाने का अनुरोध किया गया |


रैली का नेतृत्व सपाक्स अधिकारी कर्मचारी संस्था के प्रांताध्य्क्ष डा. के एस तोमर जी एवं सपाक्स समाज कल्याण संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डा के एल साहू जी ने किया .
सपाक्स वर्ग के अधिकारी कर्मचारी,समाज के प्रबुद्ध जन, सेवा निवृत्त अधिकारी कर्मचारी, युवा, छात्र एवं महिलाएं भारी तादाद में रैली में शामिल हुई इनमें प्रमुख रूप से करणी सेना के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह बघेल वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर के के परोहा, डॉ पी पी गौतम, डॉ के वी सिंह, डॉ सुरेश पांडे, डॉ अंजनी मिश्रा, इं संजय सिंह,देवेंद्र मिश्रा मंगलम, आशीष दि्वेदी, अनिल मिश्रा, बैदेही शरण चतुर्वेदी, संजयसिंह, रावेंद्र विश्वकर्मा, अकबर खान, आबाद खान, शकुंतला मिश्रा, कृष्णा शुक्ला, किरण शुक्ला, शिवांगनी सिंह, छात्र संजय गुप्ता,रामबाबू शर्मा, डॉ प्रीति मिश्रा, वरुण तिवारी, डॉ विकास श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र कुमार गौतम, राजकुमार तिवारी, सिंगरौली सपाक्स जिला अध्यक्ष रमापति सिंह बेस, पीएसआई अध्यक्ष शर्मा जी, इंजीनियर एचएन त्रिपाठी, सोमेश प्रताप सिंह, रावेन्द्र, गुरु दत्त पाण्डेय, हर्ष लाल शुक्ला, राजकुमार चौबे, दीपेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह,
     डॉ पंकज श्रीवास्तव, अमर सिंह,अजय सिंह,दिलीप सिंह, इंद्र बहादुर सिंह,सत्यम सिंह, प्रमोद सिंह, मंटू सिंह, भाग्योदय सिंह, संतोषसिंह सेंगर, वीरेंद्र सिंह बीरू, आनंद सिंह, एवं रजनीश तिवारी प्रमुख रूप से शामिल हुए।