20 वास्तु टिप्स जो 2020 में आपको दिलाएंगे हर समस्या से मुक्ति

20 वास्तु टिप्स जो 2020 में आपको दिलाएंगे हर समस्या से मुक्ति


आम जीवन में जिन वस्तुओं का हम उपयोग करते हैं, उनके लिये सही दिशा और सही जगह का चुनाव करने के लिये भारत में वास्तु शास्त्र का उपयोग किया जाता है। वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जिसकी मदद से हर व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है और खुशियां पा सकता है। प्राचीन काल से ही मकान, मंदिर आदि के निर्माण के लिये वास्तु शास्त्र का सहारा लिया जाता रहा है। वास्तु शास्त्र में हर वस्तु के लिये शुभ दिशा बताई जाती है और इसके साथ ही कुछ ऐसे काम भी बताये जाते हैं जो आपके जीवन को सरल बना सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि उत्तर भारत में वास्तु की नीवं विश्वकर्मा ने रखी थी वहीं दक्षिण भारत में इसका श्रेय महान साधु मायन को दिया जाता है। तो आइये आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे वास्तु टिप्स जिनका उपयोग करके आप साल 2020 को खुशहाल बना सकते हैं।


साल 2020 के लिये उपयोगी वास्तु टिप्स
तवे पर रोटी सेंकने से पहले यदि आप दूध के कुछ छींटे मार दें तो यह बहुत शुभ माना जाता है।
हिंदू धर्म में गौ माता को माता का दर्जा दिया गया है ऐसे में यदि आप पहली रोटी बनाकर उसे गौ माता के लिये रख लें तो आपको शुभ फल मिलते हैं।
यदि मकान बना रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसमें एक ही सीध में तीन दरवाजे न हों।
संत महात्माओं की फोटो को घर की बैठक के अलावा कहीं न लगाएं।
पूर्व दिशा में सूर्य यंत्र की स्थापना करना होता है शुभ।
घर में एक ही दर्पण होना चाहिये। यह दर्पण पूर्वी या उत्तरी दीवार पर लगाना चाहिये।
यदि घर में तुलसी का पौधा है तो उसे पूजा के स्थान के पास रखें या पूर्व दिशा में।
इस तरह करें भगवान शिव की पूजा मिलेंगे शुभ फल


घर में यदि फर्नीचर लकड़ी से बना हुआ है तो वह तभी शुभ होगा जब उसके किनारे गोल हों।
घर के नल से पानी टपकना शुभ नहीं माना जाता। आर्थिक हानि हो सकती है इसलिये घर के नल खराब हैं तो उन्हें तुरंत सही करवा लें।
घर की दक्षिण पूर्व दिशा में पौधे लगाएं या ऐसे चित्र लगाएं जिनमें हरे रंग का उपयोग हो।
अपने घर में किसी भी तरह का कबाड़ इक्कठा न करें, यह शुभ नहीं माना जाता।
गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे को दूध अर्पित करें।
सप्ताह में एक बार गूगल का धुआं करें।
दीये में सरसों का तेल और लौंग डालकर दीया जलाना शुभ माना जाता है।
माता लक्ष्मी की ऐसी फोटो घर की उत्तर दिशा में लगाएं जिसमें वो कमलासन में बैठी हों और उनके हाथ से स्वर्ण मुद्राएं गिर रही हों।
साढ़ेसाती या शनि की ढैय्या के बुरे परिणामों से बचने के लिये पश्चिम दिशा में शनि यंत्र की स्थापना करनी चाहिये।
घर में सूखे फूल बिल्कुल न रखें।
घर के मध्य भाग को हमेशा साफ रखें वहां किसी भी तरह की गंदगी न फैलाएं।
घर के मुख्य द्वार पर यदि आप घोड़े की नाल लगा लें तो कई नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।
घर बनाते वक्त पानी की निकासी के लिये उत्तर-पूर्व दिशा चुनें, ऐसा करके आप आर्थिक रुप से संपन्न होते हैं।
हम आशा करते हैं कि वास्तु से जुड़ा हमारा यह लेख आपको पसंद आया होगा। हम आपके सुनहरे भविष्य की कामना करते हैं।